उत्पल पर्रिकर
01/22/2022
441
Goa : में चुनाव नहीं लड़ूंगा अगर बीजेप, पार्टी छोड़ने के बाद बोले मनोहर पर्रिकर के बेटे Utpal Parrikar
GOA : गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को छोड़ना उनके लिए 'सबसे मुश्किल' फैसला था और अगर भगवा दल पणजी से किसी 'अच्छे उम्मीदवार' को खड़ा करता है, तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे.उत्पल ने शुक्रवार को बीजेपी छोड़ दी थी और घोषणा की कि वह राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे. बीजेपी ने उत्पल को टिकट न देकर मौजूदा विधायक अतानासियो मॉन्सरेट को पणजी सीट से मैदान में उतारा है, जिसका प्रतिनिधित्व लंबे समय तक मनोहर पर्रिकर ने किया था.
साथ ही उन्होंने कहा, ‘मैं इस बात से नाखुश हूं कि मुझे यह फैसला (पार्टी छोड़ने और निर्दलीय चुनाव लड़ने का) करना पड़ा, लेकिन आपको कभी-कभी मुश्किल फैसले करने पड़ते हैं. यदि पार्टी पणजी से किसी अच्छे उम्मीदवार को खड़ा करती है तो मैं फैसला वापस लेने के लिए तैयार हूं.' उन्होंने कहा, ‘उस समय मनोहर पर्रिकर को बाहर इसलिए निकाला नहीं जा सका था, क्योंकि उनके पास लोगों का समर्थन था.' उन्होंने कहा वे (उनके पिता के विरोधी) लोग अब भी पार्टी में ‘ऊंचे पदों'' पर बैठे हैं, जबकि उनके जैसा व्यक्ति ‘लोगों के साथ' है. उत्पल ने 2019 पणजी उपचुनाव का जिक्र किया, जो उनके पिता के निधन के बाद हुआ था. उन्होंने कहा कि उन्हें उस समय भी टिकट नहीं दिया गया था, जबकि उनके पास ‘समर्थ' था.
उत्पल ने कहा कि उन्हें टिकट नहीं दिया जाना 1994 की उस स्थिति के समान है, जब उनके पिता को पार्टी से बाहर निकालने की कोशिश की गई थी. उन्होंने कहा, उस समय मनोहर पर्रिकर को बाहर इसलिए निकाला नहीं जा सका था, क्योंकि उनके पास लोगों का समर्थन था. उन्होंने कहा वे (उनके पिता के विरोधी) लोग अब भी पार्टी में ‘‘ऊंचे पदों'' पर बैठे हैं, जबकि उनके जैसा व्यक्ति ‘‘लोगों के साथ” है.
- VIA
- Samachar Darpan News
- SOURCS
- news
-
03/19/2025 459 -
11/03/2024 505
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT